वर्तमान शिक्षा नीति – इस नीति का नियत देश की नियति के लिए ठीक नही सन 1976 के संशोधन द्वारा शिक्षा को समवर्ती सूची में डाला गया तब से लेकर 1986 में बनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1992 का संशोधन 2004 में केन्दिय शिक्षा परामर्शदाता समिति, दसवी पंचवर्षीय योजना में गुणवत्ता वत्तामिल किये गये श्क्षिा को लेकर कर जनसंख्या शिक्षा, पर्यावरणउन्मुखी शिक्षा, विज्ञान शिक्षा में सुधार, योग शिक्षा जैसे विषय सामिल किये गये यह शिक्षा के क्षेत्र के जरुरी सुधार थे लेकिन इन अपेक्षित सुधारों की गति काफी धीमी थी। 1992 संशोधित नीति में एक ऐसी राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली तैयार करने का प्रावधान है जिसके अंतर्गत शिक्षा में एकरूपता लाने , प्रौढ़शिक्षा कार्यक्रम को जनांदोलन बनाने , सभी को शिक्षा सुलभ कराने , बुनियादी (प्राथमिक) शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने , बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देने , माध्यमिक शिक्षा को व्यवसायपरक बनाने , शिक्षा परिषदको सुदृढ़ करने तथा खेलकूद , शारीरिक शिक्षा , योग को बढ़ावा देने एवं एक सक्षम मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाने के प्रयास शामिल हैं। कुल राष्ट्रीय आय का कम से कम 6 ...